फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के रेहटा घाट के पास स्थित बाढ़ से जलमग्न खेत देखने गए किसान की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया।
विज्ञापन

बरुआ गांव निवासी कुद्दू पाल (65) मंगलवार को गांव के लोगों के साथ बाढ़ के पानी में जलमग्न हुए खेतों को देखने जा रहा था।
नदी को पैदल पार करते समय अचानक कुद्दू डूबने लगा। मदद की गुहार पर ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया। जब तक उसे बाहर निकाला तब तक दम तोड़ दिया।
घटना से परिजनों में शोक छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक के एक पुत्र, पांच पुत्री विवाहित हैं। पत्नी ननकी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी का कहना है कि पहले कुदरत ने खेती को बर्बाद कर दिया। इसके बाद अब पति की मौत से वह सब असहाय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें