चित्रकूट जिले में जीआरपी टीम ने ट्रेन में चोरी करने वाले चोर को मानिकपुर पनहाईं रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ागया है। इसके कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी चलती ट्रेन में यात्रियों के सोने के बाद मोबाइल व अन्य सामग्री की चोरी करता था।
मानिकपुर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पनहाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जिला रींवा के जनेह घटेहा निवासी पुष्पराज कोल उर्फ विष्णु को किसी वारदात करने की फिराक में है। जीआरपी टीम ने आरोपी को पकड़ लिया।
इसके कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं। प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश कई महीने से जारी थी। इसके खिलाफ मानिकपुर जीआरपी थाने में चोरी के तीन अन्य मामले दर्ज हैं। आरोपी को पकडने वाली टीम में उप निरीक्षक सुरेश चंद्र, प्रेम प्रकाश दीक्षित, हेड कांस्टेबल इमरान खान, शशि कुमार सिंह मौजूद रहे।