फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एआई व गणित के सवालों में उलझे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी 25 हिमांशु। संवाद
विज्ञापन

फोटो 10 सीकेटीपी 26 हिमांशु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा में बुधवार को अंतिम दिन भी परीक्षार्थी एआई व गणित के सवालों ने खूब उलझाया। केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियाें व अभिभावकों के लिए छांव की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। प्रयागराज के हिमांशू ने बताया कि गणित के प्रश्न काफी कठिन रहे। एआई से जुड़े प्रश्नों के लिए कुछ समय और मिला होता तो पेपर बेहतर हो जाता। वहीं कोडिंग व श्रृंखला के प्रश्नों को सोचने समझने में काफी समय लगा। सुधांशू ने बताया कि सामान्य ज्ञान व हिंदी के प्रश्न काफी आसान लगे। उधर, परीक्षा में पहली पॉली में चित्रकूट इंटर कॉलेज में 1493 उपस्थित व 427 अनुपस्थित रहे। कृषक इंटर कॉलेज में 910 व 290, जीजीआईसी कर्वी में 368 व 112, पोद्दार इंटर कॉलेज में 575 व 193, जनसेवा इंटर कॉलेज में 726 व 234 और त्यागी इंटर कॉलेज में 587 व 181 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें