फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा करे सरकार : राम भद्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश के हालात पर जगदगुरु ने जताया दुख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिंदुओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार पर पद्य विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गहरा दुख जताया है। सरकार से अपील की कि बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा के उपाय किए जाएं। इसके लिए सभी को एकजुट होना चाहिए।
जगदगुरु ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार को बांग्लादेश के हिंदुओं की चिंता करनी चाहिए। अभी तक सरकार ने इस दिशा में जो कदम उठाए हैं, वह संतोषजनक हैं। बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद कुछ ताकतें हिंदुओं को नुकसान पहुंंचा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से अपील की कि हिंदुओं की चिंता करें। आह्वान किया है कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए देश की सभी ताकतें एकजुट हों। जगद्गुरु ने कहा कि जो बांग्लादेश में घटित हुआ वह दुखद है। बांग्लादेश में हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं। बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उससे वह बहुत दुखी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें