फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्थानों पर चोरो ने किया हाथ साफ, पांच लाख से अधिक का माल उड़या

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर/खोही। कोतवाली अंतर्गत तीन स्थानों पर चोरों ने लाखों रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। पीड़ितों ने रिपोर्ट लिखे जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बेड़ी पुलिया के पास स्थित एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने एक लाख से अधिक का माल पार कर दिया। इसी तरह से खोही चौराहे में कल्लू पटेल निवासी खोही के घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर चोर ले गए। सुबह घर के लोगों को जानकारी हुई। वही शिवरामपुर कस्बे में रेलवे फाटक के पास देसी शराब के ठेके से तीन साइकिल चोरों ने पार कर दी। साइकिल अंकित विश्वकर्मा पुत्र रामकशोर, कल्लू रैकवार निवासी गण शिवरामपुर की है। चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी श्रीराम गुप्ता, कल्लू गुप्ता सहित स्थानीय समाज सेवियों ने रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें