फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मेधा का घर जाकर सम्मान, सफलता का केट काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अमर उजाला ने मेधावियों को उनके घर जाकर सम्मानित किया। यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में जिला टॉपर ज्ञानभारती कॉलेज के शिवम चौरसिया और हाईस्कूल में टॉपर सीआईसी के यमुना प्रसाद के परिजनों के बीच सफलता का केक काटा गया। उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ज्ञानभारती इंटर कॉलेज के इंटर के छात्र शिवम चौरसिया ने प्रदेश की सूची में नौवां व जिले में पहला स्थान पाया है। पिता सुरिजपाल मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां सोनी देवी गृहणी हैं। परिवार मूल रूप से अरछा बरेठी पहाड़ी का निवासी है। पढ़ाई के लिए दोनों भाई कर्वी में रहते हैं। चाचा विनोद चौरसिया प्राइवेट कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि दोनों भाई शिवम और सत्यम होनहार हैं। सत्यम ने हाईस्कूल में जिला टॉप किया था। दोनों भाई उनकी देखरेख में ही पढ़ाई कर हैं। शिवम ने बताया कि इस सफलता पर वह खुश हैं और इसे बरकरार रखते हुए जज बनना चाहते हैंए जिससे परेशान और पीड़ितों को समय से न्याय दिला सकें।
इसके अलावा हाईस्कूल के टॉपर चित्रकूट इंटर कॉलेज के छात्र यमुना प्रसाद ने प्रदेश की सूची में पांचवां और जिले में पहला स्थान पाया है। पिता अवधेश कुमार किसान हैं। मां अंशू देवी गृहणी हैं। भाई गंगा व बहन अनामिका हैं। जो पढ़ाई कर रहे हैं। पूरा परिवार गांव में रहता है। खुद यमुना किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करते हैं। उनका लक्ष्य आईएएस बनना है। बताया कि परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है। इन दोनों के घर जाकर अमर उजाला ने मेधा व उनके परिजनों का सम्मान कर सफलता का केक काटा। फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें