फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सद्गुरु पब्लिक स्कूल में छात्राएं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। सद्गुरु पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा स्वर्णिमा चतुर्वेदी ने 93.4 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान अर्जित किया। शुभ अग्रवाल 93.2 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, प्रज्जवल द्विवेदी 91 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, अनन्या शुक्ला 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ व आयशा जावेद 90.4 प्रतिशत के साथ पंचम स्थान पर रही।
विज्ञापन

12वीं कक्षा में आनंद कुमार पटेल 89.6 फीसदी, अंबालिका सिंह 86.4 फीसदी, अर्पित यादव 86.4 फीसदी, महक गुप्ता 85.8 फीसदी, दीपांशु कुमारी 79.6 प्रतिशत, श्रुति शुक्ला 78.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सद्गुरु शिक्षा समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन, ट्रस्टी डॉ. बीके जैन ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। कर्वी स्थित सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल के 12वीं के छात्र श्यामल जैन ने 90 प्रतिशत अंक पाकर काॅलेज का नाम रोशन किया है। छात्र के पिता देवेश जैन व माता नीलम जैन समेत परिजनों ने छात्र की सफलता पर खुशी जताई है। इसी प्रकार अशोक पब्लिक स्कूल के हाईस्कूल के छात्र उपेंद्र प्रताप सिंह पुत्र अवधेश प्रतााप सिंह ने 94.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय की गरिमा बढ़ाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें