फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। संदिग्ध हालात में छात्रा का शव घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। परिजनों ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पड़री निवासी नत्थू वर्मा की 16 वर्षीय पुत्री सुरक्षा कक्षा सात में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पड़री में पढ़ती थी। मां संतोषिया ने बताया कि वह आधार कार्ड बनवाने कर्वी गई थी। बुधवार की शाम को वह घर पहुंची तो बेटी दुपट्टे के फंदे पर लटकी थी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। दरवाजा तोड़कर उसको फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बताया कि उसके पैर कुर्सी टिके थे। हाथों की चूड़ी व कंगन नीचे टूटे पड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां संतोषिया देवी ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। वह दो भाई में दूसरे नंबर की थी। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शिवरामपुर चौकी प्रभारी रजोल नागर ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अगर परिजन तहरीर देंगे तो मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें