फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत हो गई। इसके अलावा तीन महिलाओं ने जहर खा लिया। इन्हें जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छात्रा के शव का पंचनामा कराया है।
विज्ञापन

शहर के शंकर बाजार निवासी रविकांत की पुत्री बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा संजना (19) की शनिवार की दोपहर तबीयत खराब हो गई। परिजन जिला अस्पताल लाए। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि छात्रा ने जहर खाया था, जबकि पिता ने बताया कि जहर से नहीं, बल्कि बीमारी से संजना की मौत हुई है। कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि जहर खाने व बीमारी से मौत दोनों तरह की सूचनाएं मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से सही जानकारी होगी।
इसके अलावा पुरानी बाजार कर्वी निवासी कलावती पत्नी रामस्वरूप, रानीपुर भट्ट निवासी मैना देवी पत्नी सूर्यभान व कोलौहा निवासी सोनी पत्नी उमेश ने भी अपने घरों जहर खा लिया। परिजनों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें