चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के खेत में संदिग्ध अवस्था में युवक युवती की मौजूदगी की सूचना पर यूपी 112 की टीम पहुंची। पुलिस को देख युवक भाग निकला जबकि युवती से पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की। इसी बीच युवती पुलिस कर्मी से भिड़ गई। छीना झपटी भी हुई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो की संवाद न्यूजएजेंसी पुष्टि नहीं करती है। इस मामले में पहाड़ी थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामला 18 दिसंबर का है। यूपी 11 2 को सूचना मिली थी कि एक खेत में युवक युवती मौजूद है। मामला संदिग्ध है। इस पर पुलिस टीम पहुंची थी। युवती सिपाही से अभद्रता करने लगी। इसी बीच भागे युवक ने दूर से वीडियो बनाकर वायरल किया है। मामले की जांच सीओ राजापुर को सौंपी गई है। संवाद