फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मिले सही मुआवजा

Mon, 19 Feb 2024 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने जनपद के ग्राम पंचायत रसिन मजरा अलखूखोर समेत कई अन्य मजरों में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने माना कि ओलावृष्टि से कई क्षेत्र में बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा कि किसी किसान के साथ पक्षपात न हो उसे सही मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कृषि एवं राजस्व अधिकारियों को फोन कर स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट लगाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए। बता दें ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा गेहूं, सरसों, चना, मसूर, अलसी एवं अरहर के फसल को नुकसान पहुंचा है। किसान कर्ज लेकर अच्छे किस्म के बीज बोए थे। किसानों की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें