चित्रकूट। लूट के आठ आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इसमें चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इन पर सराफा व्यापारी को पीटकर जेवर लूटने के आरोप हैं।
राजापुर कस्बे के सुनहरी मोहल्ला तुलसी मंदिर रोड निवासी हिमांशु सोनी ने बताया कि पांच अगस्त 2023 की शाम रामनगर स्थित सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान बंद करके राजापुर जा रहे थे। नुनमई पुलिया के पास आरोपियों ने उनके सोने-चांदी के जेवर, नकदी और कागजात लूट लिए थे। रैपुरा पुलिस ने नौ अगस्त को आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और कागजात बरामद कर लिए थे।
रैपुरा थाना प्रभारी शैलेंद्र चंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपियों में कृष्णानगर बबेरू बांदा निवासी सत्यम गुप्ता, प्रभाकर नगर बबेरू बांदा निवासी अजय कुशवाहा, मनोरथ थोक सुंदर कुआं बबेरू निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ साहिल, झील का पुरवा कोतवाली नगर बांदा निवासी मुकेश पाल, दूल थोक बबेरू निवासी अमित साहू, कृष्णनगर बबेरू निवासी संजू सिंह उर्फ युवराज, जरैली कोठी कोतवाली नगर बांदा निवासी सचिन यादव व कृष्ण नगर बबेरू निवासी अनूप सविता शामिल थे। सभी जेल जाने के बाद जमानत पर बाहर हैं। अब इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। संजू सिंह, शैलेंद्र सिंह, अमित साहू और सचिन यादव को शनिवार की सुबह रैपुरा के पास से गिरफ्तार किया है। अन्य चार की तलाश की जा रही है।