फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मां की डांट से क्षुब्ध होकर बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घरेलू काम को लेकर मां ने युवती को डांट दिया। उसने आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

डढ़िया गांव निवास मेवालाल ने बताया कि मंगलवार की शाम पत्नी ने बेटी कोमल (19) को घरेलू बातों को लेकर डांट दिया था। इससे आहत होकर बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर जानकारी हुई तो सीएचसी राजापुर लेकर गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचे तो डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया कि उसकी एक बहन भानु, चार भाई कमल किशोर, नंदकिशोर, शनि, गुड्डा हैं। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें