चित्रकूट। भरतकूप कस्बे के मुख्य बाजार में शाम के समय लगातार हो रही बिजली कटौती से व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि रोजाना शाम करीब सात बजे बिजली चली जाती है और रात करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल होती है। करीब चार घंटे तक बाजार में अंधेरा छाए रहने से दुकानदारों के साथ ही ग्राहकों और राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों के मुताबिक शाम का समय बाजार का पीक आवर होता है। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा का कहना है कि मांग के हिसाब से बिजली मिल नहीं रही है। जल्द बिजली कटौती समस्या दूर हो जाएगी। (संवाद)