चित्रकूट। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय विकासखंड रामनगर में द्वितीय चक्र के चार दिवसीय प्रशिक्षण की शनिवार को शुरुआत हुई।
खंड शिक्षा अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि सभी प्रतिभागी शिक्षकों को मिशन के दिशा निर्देशों, गतिविधियों, विभिन्न टूल्स व टीएलएम इत्यादि के माध्यम से मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर के रूप में एआरपी छोटा प्रसाद सिंह, राम भरोसा यादव, सुशील कुमार राणा तथा केआरपी शिव भूषण त्रिपाठी एवं पूनम श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। संवाद