फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चित्रकूटः चोरी के 14 वाहनों संग चार को दबोचा

विज्ञापन
चोरी की बाइकों के साथ पकड़े गए चोर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के सरधुआ थाने की पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया। पुलिस टीम पर चोरों ने फायरिंग की पर बिना जवाबी हमला किए पुलिस टीम ने चोरों को दबोच लिया। इनके कब्जे से चोरी की 13 बाइकें, एक स्कूटी, दो तमंचे, कारतूस व खोखा बरामद किया है। मौके से गिरोह का सरगना भाग निकला जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सरधुवा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने टीम के साथ लमियारी गांव के पास बने बंधे पर मौजूद कुछ युवकों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग झोंक दी।
पुलिस टीम ने बिना जवाबी हमला किए कुछ दूर तक दौड़ाकर चार चोर अंकित सिंह, दिलीप सिंह, सुनील सिंह निवासीगण ग्राम मऊ थाना मर्का जनपद बांदा व नुनमई रैपुरा निवासी मोहित सिंह को गिरफ्तार किया है। इस दौरान चित्रकूट जिला निवासी सरगना बउआ मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी की तीन बाइकें, दो तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के बाद निशानदेही पर लमियारी गांव के पास बने पुल के नीचे नदी किनारे बने सामुदायिक शौचालय के पास बबूल के जंगल व झाड़ियों से 10 चोरी की बाइकेें, एक स्कूटी बरामद की गई है। वाहन चोर गिरोह ने जनपद के अलावा बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज से बाइक चोरी की हैं। इनमें अतुल नामक चोर दो बार बाइक चोरी में अन्य जिले में जेल जा चुका है।
मध्य प्रदेश में बेचते हैं बाइकें
बरामद बाइकों के वाहन स्वामियों की जानकारी की जा रही है। आरोपियों ने बताया कि वह सब चोरी की बाइक को मप्र के जिलों में बेचते हैं। फतेहपुर , कौशांबी , चित्रकूट, बांदा से चोरी की बाइक को अन्य जिलों में जाकर बेचते हें। पुलिस टीम में एसआई सत्यमपति त्रिपाठी, शिवमणि मिश्रा, आरक्षी अमित सिह, राहुल पुरी, वीरेन्द्र कुमार, शकीक अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें