कपसेठी के जंगलों और मंदाकिनी नदी के किनारे शुक्रवार को टीम ने छापामार कर नौ सौ किग्रा लहन मौके पर नष्ट किया। वहीं टीम द्वारा चालीस भट्ठियां नष्ट की गईं। उन्होंने बताया कि आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने पचास मटकों में तैयार लगभग नौ सौ किलोग्राम महुए का लहन नष्ट किया। नदी के किनारे बनीं चालीस शराब की भट्टियां तोड़ी गईं और शराब बनाने के उपकरणों तोड़े गए। उन्होंने बताया कि इस मौके पर तीस लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।