फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सड़क हादसे में बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत

Fri, 27 Oct 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूजन सामग्री लेकर घर लौट रहे बाइक सवार खुटहा के पास नील गाय से टकरा गए। नील गाय की टक्कर लगने से पूर्व प्रधान की मौत हो गईजिबकि उनका दामाद घायल हो गया।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र ढोकहा पुरवा के मजरा बैहार निवासी जर्नादन ने बताया कि उनके पिता एवं पूर्व प्रधान रामचंद्र उर्फ पप्पू यादव (52) व बांदा जिले के हीबर बाबा अतर्रा निवासी अपने दामाद किशन (30) के साथ मंगलवार की शाम को मुख्यालय से पूजन सामग्री लेकर वापस गांव बाइक से जा रहे थे।
जैसे ही वह झांसी-मिर्जापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खुटहा गांव के पास पहुंचे तो अचानक उनके सामने नीलगाय आ गई। बाइक नीलगाय से टकरा गई। जिसके चलते दोनों गिरकर घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रामचंद्र को प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जहां बुधवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक रामचंद्र के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वह किसानी करते थे। पत्नी नथिया देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं, दामाद किशन ने हेलमेट पहन रखा था। जिससे उनके शरीर पर हल्की चोटें आई, अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें