चित्रकूट। कचहरी व तहसील परिसर में स्टांप की कालाबाजारी की शिकायत जिला बार एसोसिएशन के महासचिव ने की है। जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि जो लोग स्टांप की कालाबाजारी करते हैं उनके लाइसेंस खत्म किए जाए। साथ ही ई स्टांप विक्रेताओं पर भी मनमानी का आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की है। महासचिव मान सिंह ने कालाबाजारी करने वालों के लाइसेंस निरस्त कराने की मांग की है। (संवाद)