चित्रकूट। प्रभागीय वनाधिकारी रानीपुर टाइगर रिजर्व नरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि जंगल की लकड़ी की अवैध ढुलान पर अंकुश लगाया जा रहा है। इसके लिए सात रेंजों के क्षेत्रीय वनाधिकारियों, सचल दल प्रभारी एवं अन्य कर्मचारियों की टीम बनाकर टिकरिया, मारकुंडी व बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आकस्मिक जांच कराई गई। टिकरिया स्टेशन पर मानिकपुर-सतना पैसेंजर में लादने के लिए रखी चार क्विंटल लकड़ी बरामद की गई। बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज-झांसी पैसेंजर में 12 क्विंटल जंगल से अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ी बरामद की है।