फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चित्रकूट पहुंची वन गमन पद यात्रा

Sun, 10 Dec 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट । वाटर वूमेन शिप्रा की राम-जानकी वन गमन पद यात्रा चित्रकूट पहुंची। उन्होंने जगद्गरु रामभद्राचार्य महाराज के आश्रम पहुंचकर राम दरबार के दर्शन किए। इसके बाद पद यात्रा करते हुए कामदनाथ के दर्शन कर संत मदन गोपाल दास का आर्शीवाद प्राप्त कर मंदाकिनी आरती में भाग लिया।
विज्ञापन

वाटर वूमेन शिप्रा अपनी राम-जानकी वन गमन पद यात्रा पर निकली हुई हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत के आध्यात्म के वैश्विक महत्व को आने वाली पीढि़यों को समझाना है। उन्होंने जगह-जगह हुए स्वागत में माता जानकी के आत्मबल को मातृशक्ति को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि वन गमन पथ पर पडऩे वाले लोगों को वह पर्यावरण के प्रति भी जागरूक कर रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें