फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जंगल में लगी आग, जल रहे पेड़ पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। क्षेत्र से सटे मध्यप्रदेश के बरौंधा थाना अंतर्गत महतैन सबुनहा जंगल में शनिवार की सुबह आग लग गई। इससे जंगल मेें लगे पेड़ पौधे जल रहे हैं। जंगल में आग की लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं। आग की लपटें मानिकपुर के जंगल की ओर बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

बरौंधा क्षेत्र के महतैन सबुनहा जंगल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग लगभग 100 मीटर की दायरे में फैल गई।इससे जंगल में लगे पेड़ पौधे जलने लगे।आग फैलती ही जा रही है। ग्रामीण केशव यादव, महेश कुशवाहा ने बताया कि एक माह में दो बार इस जंगल में आग लग चुकी है।
जंगल में ऐसे स्थानों पर आग लगती है कि उसके अंदर दमकल विभाग की गाडिय़ा भी नहीं पहुंच पाती। वन विभाग के कर्मचारी झाडिय़ों के सहारे ही आग को बुझाते है। तब तक वन संपदा का काफी नुकसान हो जाता है। डीएफओ डॉ. एनके सिंह ने बताया कि फिलहाल यूपी के जंगलों की ओर अभी आग नहीं आई है इसके वाबजूद बचाव के प्रयास करने के लिए विभागीय कर्मचारियों को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें