चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वन महोत्सव के अंतर्गत भाजपा के आनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने पौधरोपण किया।
प्राचार्य डॉ. विनय कुमार चौधरी ने बताया कि वन महोत्सव सात जुलाई तक जनपद में स्थापित 24 उच्च शिक्षण संस्थाओं के लिए कुल 22 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य जिलाधिकारी ने निर्धारित किया है।
बताया कि प्रतिवर्ष लगभग तीन से चार हजार वृक्षों का रोपण किया जाता है। जिसमें छात्र, छात्राओं की भूमिका अहम रहती है। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार पाल, डॉ. रामनरेश यादव, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. अमित कुमार सिंह, आदि मौजूद रहे।