मानिकपुर। जंक्शन के आरक्षण खिड़की के पास अनाधिकृत लोगों की ओर से ट्रेनों के टिकटों की कालाबजारी की सूचना पर आरपीएफ की तैनाती की गई है।
कुछ दिनों से आरक्षण काउंटर के पास कुछ अराजकतत्व बुकिंग स्टाफ से साठ-गांठ कर कर पहले से टिकटों को बुक कर ब्लैक किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके चलते प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ एसके राठी ने मामले की गंभीरता से लेते हुए टिकट काउंटर में रिजर्वेशन में यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि ऐसे अराजकतत्वों पर पैनी निगाह रखी जाएगी। शुक्रवार को आरक्षण विंडो के पास कांस्टेबल ड्यूटी में तैनात रहे।