चित्रकूट। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम से पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने के लिए आठवें चरण का टीकाकरण अभियान बुधवार से शुरू होगा। इसमें टीमें घर-घर जाकर मवेशियों को टीका लगाएंगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान 22 जुलाई से आठ सितंबर तक चलेगा। टीकाकरण के लिए 20 टीमें गठित की गई हैं। यह 339 ग्राम पंचायतों सहित सभी तहसीलों, ब्लॉकों, नगर पंचायतों और नगर पालिका क्षेत्रों में घर-घर जाकर निशुल्क टीकाकरण करेंगी। प्रत्येक टीम का नेतृत्व पशु चिकित्साधिकारी करेंगे, जबकि पशुधन प्रसार अधिकारी, पशु मित्र और वैक्सीनेटर सहयोग करेंगे। (संवाद)