फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने आठ दुकानों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्र पर्व से पहले चित्रकूट में आठ दुकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान छह खाद्य नमूनों को जांच के लिए भरा गया है, जिन्हें प्रयोगशाला भेजा जाएगा। सहायक आयुक्त (खाद्य) शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह और विनय कुमार भी शामिल थे। टीम ने खोही सड़क शिवरामपुर स्थित एक प्रतिष्ठान से दूध का नमूना लिया। इसके साथ ही बस स्टैंड मऊ से मूंगफली और रत्नावली मार्ग सीतापुर से दर्शन ब्रांड का साबूदाना का नमूना भरा गया। पुरानी बाजार कर्वी से सेवई, शिवरामपुर से दूध और सीतापुर से सरसों के तेल के नमूने भी लिए गए। मानिकपुर स्थित सुनील कुमार की दुकान से साबूदाना और एक मिठाई की दुकान से पेड़ा की भी जांच की गई। कुल आठ दुकानों की जांच में से छह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें