फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ित किसानों को नहीं मिला मुआवजा, नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। भारतीय किसान यूनियन ने बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के लिए किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसान नेताओं ने पंचायत लगाकर आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की तहसील क्षेत्र के अमवॉ गांव में किसान पंचायत हुई । पंचायत में अमवा,भदेवरा, रगौली, खटवारा गांवों के सैकड़ों किसानों ने बताया कि उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल, जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय व तहसील अध्यक्ष शिव दयाल बघेल ने कहा कि बाढ़ पीड़ित किसानों के नुकसान का सर्वे नहीं हुआ है। जिन किसानों ने बीमा कराया है उनकी फसल का सर्वे नही हुआ। अब किसान मुआवजा पाने को भटक रहे हैं। अमवॉ गांव के जयनारायण चतुर्वेदी, विजय कुमार पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, राजकुमार पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, दीपक द्विवेदी, देवदत्त यादव, रामबाबू सोनकर, शिवगोविंद पांडेय, आनंद पांडेय, ननकुउना, अखिलेश मिश्रा, दिलीप द्विवेदी, छोटेलाल द्विवेदी, अशोक पांडेय, अखिलेश सिंह, कमलाकांत द्विवेदी, बक्का प्रजापति आदि किसानों ने भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। ब्लाक रामनगर की कमेटी का गठन किया गया जिसमें रामनगर का ब्लाक प्रभारी मुन्ना देवरवा को बनाया गया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, रामकरण सिंह, ब्लाक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, जिला प्रवक्ता हरबख्श सिंह, जिला संरक्षक छोटे , जिलाउपाध्यक्ष ओमनारायण गर्ग, नाथन यादव , जयकरन सिंह ,बद्री विशाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें