फोटो-6- एलैहा बढैया गांव के कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते एसडीएम प्रमेश श्री
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर। विकास खंड के ग्राम पंचायत ऐलहा बढैया में स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को एसडीएम व खंड शिक्षाधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां पांच शिक्षक अनुपस्थित मिले। पता चला कि पांच शिक्षक मेडिकल अवकाश पर हैं और अन्य पांच उपस्थित मिले।
एसडीएम प्रमेश कुमार श्रीवास्तव व खंड शिक्षाधिकारी कृष्णदत्त पांडेय ने निरीक्षण के दौरान मिड डे मील की गुणवत्ता जांची। भोजन को चख कर देखा। कक्षाओं में शिक्षा के स्तर की जांच में छात्रों से कई सवाल किए गए।
शिक्षकों की उपस्थिति की भी जांच की गयी। इसमें पता चला कि 10 शिक्षकों में से 5 शिक्षक मेडिकल अवकाश पर हैं। एसडीएम ने प्रधानाध्यापक अशेाक सिंह को निर्देश दिए कि शिक्षण व व्यवस्था कार्य में लापरवाही न की जाए। बच्चों के कक्ष व बरामदे में सफाई रखी जाए।