फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सड़क हादसों में भाई-बहन समेत पांच घायल

Fri, 06 Oct 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट । अलग-अलग सड़क हादसों में भाई-बहन समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने एक को प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऐलहा बढ़ैया निवासी भाई शुभम (25) व बहन बसंती देवी (38) को लेकर बाइक से मुख्यालय आ रहे थे। जैसे ही वह रेहुंटिया गांव स्थित अंडर ब्रिज के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवार रेहुंटिया निवासी जगतपाल से टक्कर हो गई। जिसके चलते तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट पहना था। चिकित्सकों ने बसंती देवी को प्रयागराज रेफर कर दिया।
इसके अलावा भरतकूप थाना क्षेत्र के रसिन निवासी मुन्ना (40) व राजेंद्र (34) बाइक से मऊ बा गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे तो सामने अचानक जानवर को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार मुन्ना ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें