चित्रकूट। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन तहसील परिसर में किया गया। शुभारंभ सदर एसडीएम सौरभ यादव ने किया। पांच महादानियों ने रक्तदान किया।
एसडीएम ने कहा कि रक्तदान करने से जरूरतमंदों को समय से रक्त मिल जाता है। सभी को रक्तदान करना चाहिए। जिला चिकित्सालय के रक्तकोष प्रभारी डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कहा कि 18 वर्ष से 85 वर्ष की आयु का कोई भी स्वास्य व्यक्ति तीन माह के अंतराल में रक्तदान कर सकता है।
प्रत्येक व्यक्ति को निस्वार्थ भावना से रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने वाले महादानियों में मनीष निगम, बुद्धि विलास, राजीव कुमार सिंह, अशोक कुमार वर्मा, सोहन कुमार व ज्ञान सिंह निषाद ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अमित कुमार, शंकरदीन, धर्मेंद्र सिंह, विशाल मिश्रा, लक्ष्मी सागर, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।