फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक सवार से लूट में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एसओजी और भरतकूप थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को लूट के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, गहने और नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चार अक्तूबर को बांदा के थाना फतेहगंज के बघेलावारी निवासी कमलेश साहू के साथ भरतकूप थाना क्षेत्र के चितराहन मोड़ पर हुई लूट की घटना मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया कि पुलिस ने घुरेटनपुर थाना भरतकूप निवासी दिलीप कुमार पटेल, छोट्टन उर्फ अखिलेश पटेल, छोटा उर्फ अखिलेश पटेल, सचिन पटेल व भगनपुर, कर्वी निवासी रामानंद पटेल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए एक हजार रुपये, पर्स, मोबाइल व मंगलसूत्र बरामद किया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त दो तमंचे, कारतूस व लाठी डंडे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


तैयार हो रहा था नया गैंग
चित्रकूट। इस कांड में शामिल सभी अारोपियों की औसत आयु 27 साल है। यह सब जल्द रुपये कमाने के चक्कर में लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि यह सब नया गैंग तैयार कर रहे थे। क्षेत्र में पहले भी कई डाकू रह चुके हैं। इनके खिलाफ फिलहाल यह पहला मामला ही सामने आया है। इनके खिलाफ डकैती की भी धारा विवेचना में लगाई जाएगी।
इनसेट
कहां गई बाइक
खुलासा करने वाली पुलिस टीम ने दावा किया था कि आरोपियों ने दो बाइक से आकर अन्य बाइक सवारों से लूट की है। अपनी बाइक इन्होंने झाड़ियों में छिपा दी थी। जब यह सब आरोपी पकड़े गये तो इनकी बाइकें कहां हैं इसका खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। ऐसे में सवाल उठता है कि इन लुटेरों की बाइकें कहां गईं जबकि पुलिस ने एक बाइक के नंबर के सहारे ही पूरा खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें