फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गेहूं के खेत में आग लगने से दो बीघे की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप। थाना क्षेत्र के बंदरी गांव के सिलखोरी पुरवा में गुुरुवार की दोपहर बिजली के तार टकराने से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे किसान श्याम सुंदर की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने पास में स्थित ट्यूबवेल से पाइप लगाकर आग बुझाई। किसानों का कहना है कि खेतों की ऊपर से बिजली के तार निकले हैं। पुराने और जर्जर तार झूल रहे हैं। हवा चलने से आपस में टकराने से चिंगारी निकलती है। इससे खेत में खड़ी फसल में आग लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें