मानिकपुर। वन विभाग के मारकुंडी रेंज अंतर्गत नेरूआ व ठीका गांव के पास स्थित जंगल में आग लग गई है। आग से पेड़- पौधे भी जल रहे है। सूखे पत्ते जलने से आग की लपटे दूर से दिख रही है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में लगी है। उधर, बरगढ़ रेंज के कटैयाढांडी, कलचिहा मेें व मानिकपुर के सकरौहा के जंगल में लगी आग कई किमी तक फैल गई थी, जिसे वन विभाग की टीम बुझाने में जुटीं है। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि आग बुझाने के लिए टीम लगाई गई है। कुछ स्थानों पर आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया है। ऐलहा जंगल में आग पर काबू पा लिया गया है। (संवाद)