मानिकपुर(चित्रकूट)। गर्मी की शुरुआत होते ही आग लगने की घटनाएं रोजाना बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जिले की सीमा एमपी-यूपी के धारकुंडी व रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल में दोपहर को आग लग गई। इसके पहले चमरौहा गांंव की सीमा मेें यूपी-एमपी क्षेत्र में आग लगी थी। जो चौथे दिन भी सुलग रही है।
मानिकपुर क्षेत्र में महुआ बीनने का सीजन शुरु होते ही महुंवा के पेड़ के नीचे पड़ी झाड़ झंकार की सफाई करने के बाद आग लगा दी जाती है। इससे जंगल के पेड़ पौधे में भी आग लग जाती है। जिससे रोजाना आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। मंगलवार को भी माननिकपुर क्षेत्र के धारकुंडी के यूपी व एमपी इलाके में जंगल में आग लग गई। जिससे आसपास बसे गांव क ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में लग गए हैं।
पहाड़ी थाना अंतर्गत भभौर गांव में सोमवार की रात्रि को किसान नत्थू गुर्दवान के मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस घटना से घर में रखी गृहस्थी व अनाज जल गया। पीडि़त किसान कहना कि आग लगने से चार लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।