फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रात में लगी आग, सुबह पहुंची फायर ब्रिगेड

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही। कोतवाली के खोही गांव स्थित बाजार में जनरल स्टोर की दुकान में बिजली की शार्टसर्किट से मंगलवार की रात आग लग गई। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई गई। दुकानदार का आरोप है कि रात 11 बजे आग लगी थी जबकि सुबह 8 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची थी। आग लगने से दो लाख 25 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

खोही निवासी गुलाब साहू जनरल स्टोर की दुकान खोही चौराहे मेें खोले हुए है। मंगलवार की रात्रि को जब वह दुकान बंदकर अपने घर चला गया। बिजली की शार्टसर्किट से दुकान में आग लग गई।जब दुकान के अंदर से धुआं निकलने लगा तो पड़ोसियों ने दुकानदार को जानकारी दी। दुकानदार गुलाब साहू ने बताया कि रात्रि 11 बजे आग लगी थी जबकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी सुबह 8 बजे पहुंची थी। दुकान की सारी सामग्री जल गई है। दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें