चित्रकूट। सरधुवा कस्बा में पुलिस के सामने अर्धनग्न होकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष राजा सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी रामबाबू यादव जाति विशेष पर गाली गलौज करते हुए अपमानजनक टिप्पणी कर रहा था। मना करने पर नहीं माना तो पीआरवी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचते तो उनके सामने भी हंगामा करता रहा। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी शिव आसरे ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)