फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कोर्ट के आदेश पर सात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बदौसा के सिरसौना चंदौर गांव में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी गंगोत्री ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह घर में अकेली थीं। इसी दौरान तुलसा, रामलखन, जगनायक, भूरा, राजा और ऊषा समेत कुछ अन्य लोग उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से दरवाजे को तोड़ दिया। घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की जिससे उन्हें चोटें आईं। उन्होंने 29 जुलाई को थाने में और पांच अगस्त को एसपी को प्रार्थना पत्र भेजा था। बाद में न्यायालय की शरण ली। थाना इंस्पेक्टर राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि विवेचना की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें