फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Crime: जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात लोग घायल

Sun, 25 Jun 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में रामपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कल्याणगढ़ गांव में दो भाइयों के परिवार के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। घर व जमीन के हिस्से के बंटवारे के विवाद को आपस में सुलझाने के लिए गांव के संभ्रांत व्यक्तियों के समक्ष समझौता किया जा रहा था।

विज्ञापन


समझौते में रखी गई शर्तों से असंतुष्ट दोनों तरफ से गाली-गलौज शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक पक्ष से दद्दुल (50), चुन्ना (35), नथिया (45) व दूसरे पक्ष से रानी (45), विद्यासागर (50), पृथ्वीराज (35), क्रांति (24) घायल हो गए। मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण कराया। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें