चित्रकूट/मानिकपुर। रानीपुर टाइगर रिजर्व के फील्ड ऑफीसर केके सिंह गुरुवार को वन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बहिलपुरवा क्षेत्र में जंगली जानवरों के लिए बनाए गए रेस्क्यू सेंटर सहित लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम में वन विभाग के किए जा रहे कार्यों को देखा।
रानीपुर टाइगर रिजर्व के फील्ड आफीसर ने बहिलपुरवा स्थित जंगली जानवरों के लिए बनाए गए रेस्क्यूू सेंटर का निरीक्षण के दौरान कहा कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र होने के कारण यहां का काम जल्द पूरा किया जाए। यहां पर बीमार व घायल वन्य जीव प्राणियों को मदद मिल सकेगी। इसके अलावा उन्होंने चल रहे अन्य कार्यों की जानकारी ली।
लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम में वन विभाग की तरफ से किए जा रहे कार्यों को देखा। वन क्षेत्र में पौधरोपण भी किया। रानीपुर टाइगर रिजर्व के उप निदेशक के पीके त्रिपाठी जंगली क्षेत्र के पर्यटन स्थानों की जानकारी दी। कहाकि इको टूरिज्म योजना के माध्यम से इन स्थानों पर विकास कार्य किया जा रहा है। मारकुंडी क्षेत्र मेें स्थित तुलसी जलप्रपात पर्यटन स्थान में भी सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस स्थान पर पर्यटक आते हैं।