फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बेटे से विवाद के बाद पिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा /बबेरू। घरेलू कामकाज को लेकर बेटे से हुए विवाद से क्षुब्ध पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह बेटी जागी तो उसे फंदे पर लटका देखकर परिजनों को जानकारी हो सकी। मरका थाना क्षेत्र के बरगदहा डेरा बैरफ गांव निवासी अजीत सिंह (42) ने सोमवार की रात घर में छत के लगे हुक से साफी से फंदा लगा लिया। सुबह होने पर उसकी बेटी जगाने गई तो उसे फंदे से लटका पाया। पारिवारिक चाचा राजभान सिंह ने बताया कि अजीत के एक पुत्र दो पुत्रियां हैं। पुत्र निक्की से रात में घरेलू कामकाज को लेकर उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने फंदा लगाकर जान दी है। अजीत किसानी का कार्य करता था। उसके पास 25 बीघा जमीन है। घर में पत्नी पप्पी है। उधर, मरका थानाध्यक्ष नरेश कुमार प्रजापति ने बताया कि घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें