फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तेज हवा संग रिमझिम बारिश से किसान चिंतित

Wed, 28 Feb 2024 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में मंगलवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया। सुबह से तेज हवा के साथ शुरू हुई रिमझिम बारिश दोपहर तक जारी रही। इससे फसलों को आंशिक नुकसान बताया जा रहा है। बदले मौसम से किसान चिंतित दिखे। बारिश से कई जगह की सड़कों में जलभराव की समस्या भी देखी गई। ठंड भी बढ़ गई।
विज्ञापन

जिले में सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। इससे सरसों, अरहर, चना, मसूर की फसलों को आंशिक क्षति हुई है। कल्याणपुर के किसान राजेश यादव, सोनेपुर के किसान कमलेश यादव व राजू यादव ने बताया कि इस समय बेमौसम बारिश हो रही है। इससे जिन फसलों में फूल आ गए है। उनमें नुकसान हो रहा है।
गेहूं की फसल के लिए कुछ फायदा है लेकिन चार पांच दिनों से तेज धूप में जो फसल पक रही थी, उसे नुकसान हुआ है। कुछ खेतों में गेहूं की बालियां गिर गई हैं। उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि कहीं भी जिले में मंगलवार की बारिश के समय ओलावृष्टि नहीं हुई है। मामूली बारिश से फसलों को आंशिक नुकसान हुआ।
विज्ञापन


वर्जन
लगभग 5 एमएम बारिश हुई है। इससे फसलों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। अभी 28 फरवरी तक मौसम इसी तरह से रहेगा। हल्की बारिश होने की संभावना है। इसलिए इस समय किसान अपने खेतों की सिंचाई न करें और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखे। अंकुर त्रिपाठी, मौसम वैज्ञानिक, तुलसी गनीवा कृषि केंंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें