राजापुर (चित्रकूट)। रबी की बुआई शुरू हो गई है, लेकिन किसानों को खाद के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
सोमवार को पीसीएफ केंद्र में 218 बोरी खाद का वितरण किया गया, जिसके लिए किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ा।
साधन सहकारी समितियों के सचिव मांगों को लेकर 22 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। खाद न मिलने से किसान निराश लौट रहे हैं।
किसान सुंदरलाल, रामनरेश, शंकर लाल, प्रकाश तिवारी ने बताया कि खाद न मिलने से चना, सरसों, मटर, बेर्रा और गेहूं की बोआई प्रभावित हो रही है। पीसीएफ केंद्र प्रभारी वीरेंद्र वाजपेई ने बताया कि गोदाम में 218 बोरी डीएपी उपलब्ध थी, जिसका वितरण किया गया है।