चित्रकूट। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्नान पर भारतीय किसान यूनियन ने जिले में काला दिवस मनाया। काली पट्टी बांधकर किसानों ने काले झंडे लहरा कर सरकार विरोधी नारे बाजी की। जुलूस निकालने का प्रयास किया तो पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर लौटा दिया।
शुक्रवार को भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में कई गांवो में किसानों ने काला दिवस मनाया। काली पट्टी बांधकर काले झंडे लहरा कर सरकार विरोधी नारे बाजी की। शहीद किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान विरोधी सरकार बताते हुए जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आज पूरे देश मे किसानों ने काला दिवस के रूप में मनाया। दिल्ली बार्डर पर किसानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर किसान आक्रोशित हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण यादव के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने निजी नलकूप कनेक्शन पर जेई द्वारा परेशान किये जाने पर बिजली पावर हाउस रामनगर का घेराव किया। ब्लॉक अध्यक्ष रमेश पाठक, वीरेंद,्र ओमनारायण गर्ग, योगेंद्र सिंह, उदयनारायण सिंह, मनोज द्विवेदी, शिवदयाल बघेल, राजकिशोर सिंह, प्रेम सिंह ,शैलेंद्र सिंह, रामेश्वर, कमलेश ,रामबालक पाल, बीरेंद्र सिंह, राममूरत नामदेव आदि मौजूद रहे।