रामनगर। सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मऊ थाना अंतर्गत खंडेहा गांव में 10 मार्च खेत से घर जा रहे किसान को बाइक ने टक्कर मार दिया था। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान प्रयागराज में उसकी मौत हो गई।
खंडेहा गांव निवासी हीरालाल ने उसके पिता कल्लू यादव (75) 10 मार्च को खेत से घर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।