राजापुर। सरधुआ थाना क्षेत्र के बक्टाखुर्द गांव के यमुना नदी में एक किसान भैसों को यमुना नदी से बाहर निकालते समय गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों के अलावा गोताखोर पुलिस के जवान उसकी तलाश कर रहे हंै। समाचार लिखे जाने तक उसे नहीं ढूंढा जा सका था।
बक्टाखुर्द गांव निवासी रामनारायण निषाद व रामभरोसे निषाद गुरुवार को यमुना नदी के तलहटी में भैस चरा थे। कुछ भैसों के यमुना नदी में जाने पर उसे बाहर निकालने लगे। इसी दौरान रामनारायण (६०)गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया। उसके साथ मौजूद रामभरोसे ने ग्रामीणों को आवाज लगाकर बुलाया। सरधुआ थाने को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। जिन्होंने इलाकाई गोताखोर की मदद से डूबे किसान की तलाश करा रहे है। देर शाम तक उसका कहीं पता नहीं चला।