फोटो 16 सीकेटीपी-3- परिचय- राजेश यादव- फाइल फोटो- परिजन
मानिकपुर। मारकुंडी थाना क्षेत्र के छेरिया खुर्द गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
गांव के आनंद कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात पिता राजेश यादव (45) फसल की रखवाली करने गए थे। वहां रात करीब 11 बजे सांप ने डस लिया। पिता खेत से भागते हुए आए और सांप के डसने की जानकारी दी। उन्हें सीएचसी मानिकपुर लेकर गए। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया कि वह दो भाई राजकुमार, एक बहन विद्यावती और मां चुन्नी देवी हैं। थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि परिजनों ने सांप के डसने की जानकारी दी है।