फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रैक्टर में दबे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। धान लगाने को खेत की जुताई करते समय अचानक ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर मालिक की घटना स्थल पर ही दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर पर बैठा युवक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कंधवनिया गांव निवासी किसान अशोक कुमार सिंह (40) अपने खेत में धान के लिए खेत तैयार कर रहा था। अचानक ट्रैक्टर मोड़ते समय अगला हिस्सा उठने से पलट गया और दबकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर पर बैठा संजय (25) बाल-बाल बच गया। अन्य किसानों ने देखा तो आसपास के लोगो को बुलाकर मशक्कत के बाद मृतक अशोक के शव को निकाला। परिजनों ने चौंकी गनीवां में घटना की जानकारी दी। गुरुवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। चार पुत्रियां हैं। पत्नी उमा देवी रो-रो कर बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें