फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नदी में डूबने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पहाड़ी। पयस्वनी नदी में नहाने गये किसान की डूबने से मौत हो गई। आस पास के लोगों ने उसे बाहर निकालकर परिजन व पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना रविवार की दोपहर पहाड़ी थाना क्षेत्र के खजुरिहा कला गांव स्थित पयस्वनी नदी पर हुई। खजुरिहा कला निवासी रजपाल यादव (51) रविवार की दोपहर गांव से दूर पयस्वनी नदी में नहाने गये थे। अचानक वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके एक पुत्र है। पत्नी चंद्रावती का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें