फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किसान की तालाब में डूबकर हुई मौत

Sat, 02 Sep 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भैंस चराने गए किसान की पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के भुुजवल का पुरवा गढ़ी घाट निवासी मुकेश यादव ने बताया कि उसके पिता शिवचंद्र यादव (50) शुक्रवार की दोपहर को घर से दूर लगभग 200 मीटर दूर खेत में भैंस चराने के लिए गए थे। तभी अचानक खेत के पास स्थित तालाब में उनका पैर फिसल गया और तालाब में गिर गए।
विज्ञापन

जिसके चलते उनकी डूबने से मौत हो गई। खोजबीन कर रहे परिजनों ने देखा तो उनका शव तालाब में उतराता मिला। यह देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें