फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किसान ने नलकूप के कमरे में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो न- 24 सीकेटीपी 27 पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन। संवाद
विज्ञापन
फोटो न- 24 सीकेटीपी 27 पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन। संवाद
विज्ञापन

पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के चौरा गांव में एक किसान ने खेत में बने नलकूप के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। चौरा गांव निवासी भाई अवधेश सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय छोटू सिंह खेत में बने नलकूप के कमरे में रहता था। उसने रात के समय कमरे में लगे एंगल में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह कमरे में जाने पर परिजनों को घटना का पता चला। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पहुंचकर शव को कमरे से निकलवाया। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां शिवदुलारी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष पहाड़ी शशीकांत राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें